उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड में फिर रफ्तार का कहर…बोलेरो ने रौंदी बाइक, शिक्षिका की मौत, शिक्षक गंभीर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के बीच एक और दर्दनाक दुर्घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। शुक्रवार देर शाम राजधानी देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र में हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच बोलेरो जीप और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी आरटीओ दफ्तर में फायरिंग...ये अफसर सस्पेंड, मची खलबली

जानकारी के अनुसार, राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रतीतपुर की प्रधानाध्यापिका सुशीला बिंजोला (59 वर्ष), निवासी विकासनगर, स्कूल की छुट्टी के बाद अपने सहकर्मी शिक्षक प्रवीण वर्मा के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। इसी दौरान हर्बटपुर की ओर से आ रही बोलेरो जीप से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों शिक्षक सड़क पर गिर पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस के ‘घर’ में ही छिड़ी जंग!...अनदेखी पर भड़के अपने ही नेता, पोस्टर पर निकला गुस्सा

स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सुशीला बिंजोला को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल प्रवीण वर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देहरादून स्थित इंद्रेश अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  11 दिन से ड्यूटी से गायब था PWD कर्मचारी... कमरे से दुर्गंध आई तो खुला मौत का राज

सहसपुर थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक शिक्षिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और बोलेरो को पुलिस चौकी में खड़ा कर लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में