उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

सिंदूर छिनवाया, मंगलसूत्र उतरवाया…आईटीबीपी महिला जवान के आरोप से मचा बवाल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें आईटीबीपी की महिला जवान ने अपने पति और दो अन्य लोगों पर जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि विवाह के कुछ वर्षों बाद उसके पति ने लालच में आकर ईसाई धर्म अपना लिया और फिर उस पर भी धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा।

मामला  ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा का है। यहां ग्राम दिया निवासी महिला जवान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2014 में हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। वर्तमान में वह लद्दाख में तैनात है। उसके अनुसार, वर्ष 2016 में मोहम्मदपुर भुड़िया निवासी दो लोगों ने उसके पति को रोजगार और आर्थिक लाभ का लालच दिया, जिसके बाद उसने ईसाई धर्म अपना लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

महिला का आरोप है कि पति ने बिना उसकी जानकारी के दोनों बच्चों के ईसाई नाम रख दिए और उन्हें चर्च ले जाने लगा। छुट्टी पर घर आने पर पति ने उस पर भी धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। विरोध करने पर मारपीट की गई और कथित तौर पर उसे जबरन एक धार्मिक अनुष्ठान में शामिल कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

तहरीर में महिला ने यह भी कहा कि पति उसे हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-पाठ नहीं करने देता, मांग में सिंदूर भरने और मंगलसूत्र पहनने से रोकता है। उसने आरोप लगाया कि पति बच्चों को अपने पास रखकर उसे धमकाता है और हर महीने पैसे मांगता है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

महिला जवान के अनुसार, 19 मई 2026 को पति उसके मायके पहुंचा और धर्म परिवर्तन करने पर आर्थिक लाभ मिलने की बात कही। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी ने कहा कि जिले में जबरन धर्मांतरण से जुड़े मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में