उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

उत्तराखंड में सियासी भूचाल के संकेत…कांग्रेस बोली—18 बड़े नेता जल्द करेंगे एंट्री

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और जल्द ही 18 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं।

स्वराज आश्रम स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में गोदियाल ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारें जनता के मूल मुद्दों से भटक चुकी हैं और केवल प्रचार तक सीमित होकर काम कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनता को भ्रमित कर रही है और इसे लागू करने में अनावश्यक देरी कर रही है। गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों को लेकर गंभीर है और भाजपा शासित राज्यों में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू कराने के लिए ठोस प्रस्ताव लाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में जनता का विश्वास मौजूदा सरकार से कम हो रहा है और कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है। आने वाले चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का विश्वास भी उन्होंने जताया।

प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए गोदियाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों, खासकर बाघों के हमलों से लोग दहशत में हैं, लेकिन सरकार इस ओर गंभीर नहीं है। उन्होंने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

पत्रकार वार्ता में विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक हरीश चन्द्र दुर्गापाल, जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल और महानगर अध्यक्ष गोविन्द सिंह बिष्ट सहित कई नेता मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में