उत्तराखण्ड गढ़वाल चारधाम यात्रा देहरादून हिल दर्पण

फूलों की वर्षा, मंत्रों की गूंज…खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के दिव्य द्वार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में रविवार को पवित्र अक्षय तृतीया के अवसर पर बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो गया। यात्रा की शुरुआत सबसे पहले गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुई, जिसके साक्षी राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बने। इसके बाद दोपहर 12:35 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

उत्तरकाशी जिले में स्थित इन दोनों पवित्र धामों में सबसे पहली पूजा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से कराई गई, जिसमें देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठानों और “हर-हर गंगे” के जयकारों के बीच 19 अप्रैल को गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  कुछ पलों में उजड़ गया परिवार...सड़क हादसे में 5 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत

निर्धारित मुहूर्त पर दोपहर 12:15 बजे मंदिर के कपाट खुले, उस समय हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद थे। इस पावन अवसर पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा भी की गई, जिससे माहौल और अधिक भव्य हो गया।

इससे पहले, मां गंगा की उत्सव डोली सुबह तड़के भैरव घाटी से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। वहां विशेष पूजा-अर्चना के बाद डोली यात्रा आगे बढ़ी। गंगोत्री पहुंचने पर विधिविधान से गंगा पूजन, गंगा सहस्रनाम पाठ और अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए, जिसके बाद कपाट खोलने की प्रक्रिया पूरी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा ने बदला संगठन का ढांचा...उत्तराखंड में 22 प्रकोष्ठों को मिली नई जिम्मेदारी

पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगोत्री धाम पहुंचे और मां गंगा के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि शुभ मुहूर्त में विधिपूर्वक कपाट खोले गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आधी रात का मौत का तांडव!...अमेजन स्टोर में लगी भीषण आग, जिंदा जले दो कर्मचारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर्षिल हेलीपैड पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से गंगोत्री पहुंचे, जहां उनका स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया था और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा। अब अगले छह महीनों तक चलने वाली चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालु प्रतिदिन मां गंगा की आरती और दर्शन कर सकेंगे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में