उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं जन मुद्दे स्वास्थ्य हिल दर्पण

डॉक्टरों की कमी जल्द होगी दूर… स्वास्थ्य मंत्री का 15 दिन में बड़ा एक्शन प्लान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के साथ उप जिला अस्पताल सितारगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि अगले 15 दिनों के भीतर अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति कर दी जाएगी। साथ ही, हाल ही में उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्तिफार्म के नए भवन निर्माण के लिए जल्द धनराशि स्वीकृत किए जाने की बात भी कही।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेशभर में किए जा रहे निरीक्षणों में सितारगंज उप जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं सबसे बेहतर पाई गई हैं। उन्होंने इसके लिए मंत्री सौरभ बहुगुणा और स्थानीय स्वास्थ्य टीम के प्रयासों की प्रशंसा की।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि अस्पताल में जरूरी उपकरणों और रिक्त पदों से संबंधित प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, जिन पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है। वहीं, शक्तिफार्म सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की तैनाती भी जल्द सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

इस दौरान डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अस्पताल की आवासीय कॉलोनी में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या उठाई। इस पर सौरभ बहुगुणा ने बताया कि नगरपालिका और लोक निर्माण विभाग द्वारा खटीमा रोड और बिजटी रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में जल निकासी के लिए नालों के निर्माण की योजना तैयार कर ली गई है, जिसकी स्वीकृति प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बढ़े हुए स्टाफ के अनुरूप नए आवासीय भवनों की मांग भी रखी। निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, नगर पंचायत अध्यक्ष शक्तिगढ़ सुमित मंडल, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

इधर, देर शाम स्वास्थ्य मंत्री ने शक्तिफार्म सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया और जर्जर भवन को तत्काल ध्वस्त करने के निर्देश दिए।

औचक निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने उप जिला अस्पताल सितारगंज में आमजन को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना करते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप सिंह यादव की कार्यशैली की प्रशंसा की। साथ ही अस्पताल में आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने की मांग भी उनके समक्ष रखी गई।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में