उत्तराखण्ड कुमाऊं जजमेंट नैनीताल हिल दर्पण

CCTV में दिखे ‘चौंकाने वाले संकेत’… छात्रा मौत केस में बड़ा मोड़? हाईकोर्ट सख्त

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड उच्च न्यायालय में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल की एक छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। अदालत ने राज्य सरकार से कड़ा सवाल पूछा है कि परिजनों की शिकायत के बावजूद स्थानीय स्तर पर मुकदमा दर्ज क्यों नहीं किया गया, जिसके चलते परिवार को लखनऊ में जीरो एफआईआर दर्ज करानी पड़ी। कोर्ट ने सरकार को 28 अप्रैल तक जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।

यह मामला लखनऊ निवासी एक पिता द्वारा दायर याचिका से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने अपनी 18 वर्षीय बेटी की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की है। छात्रा Graphic Era Hill University Bhimtal में बीसीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी और कॉलेज के छात्रावास में रहती थी। परिजनों के अनुसार, वह नियमित रूप से घर बात करती थी और उसने बताया था कि कुछ सीनियर छात्र उसे रैगिंग कर परेशान कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

परिवार का कहना है कि बाद में कॉलेज प्रशासन ने सूचना दी कि उनकी बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया गया कि उसे मूर्छित अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

आरोप है कि जब परिजनों ने भवाली थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, तो पुलिस ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिवार को मजबूरन लखनऊ में जीरो एफआईआर दर्ज करानी पड़ी। हालांकि, लखनऊ पुलिस द्वारा मामला भवाली थाने को भेजे जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस जांच नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

याचिका में यह भी कहा गया है कि यूनिवर्सिटी गेट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में छात्रा के साथ छेड़छाड़ के संकेत दिखाई दे रहे हैं, जिसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है और अगली सुनवाई 28 अप्रैल को निर्धारित की है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में