उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

होली पर हद पार… किशोरी से शर्मनाक हरकत! पार्षद पुत्र पर गंभीर आरोप

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में होली के दिन एक किशोरी के साथ कथित छेड़छाड़ और मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित परिवार ने स्थानीय पार्षद के बेटे और उसके साथियों पर घर में घुसकर अभद्रता करने और विरोध करने पर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मामला ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र का है। पीड़ित किशोरी ने बताया कि होली खेलने के बाद वह घर पर अकेली थी। उस समय उसका भाई नहाने गया हुआ था, जबकि उसकी मां पड़ोस में होली मिलने गई थी और पिता किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान स्थानीय पार्षद का बेटा अपने तीन-चार साथियों के साथ जबरन उनके घर में घुस आया।

यह भी पढ़ें 👉  प्यार का खूनी खेल!...पहले महिला को मारी गोली, फिर युवक ने खुद को उड़ाया

किशोरी का आरोप है कि घर में घुसते ही युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की और उसके कपड़े फाड़ दिए। इसी दौरान उसका भाई नहाकर घर लौटा और बहन के साथ हो रही घटना का विरोध किया। इस पर आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और उसे घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृत से रोजगार और रिसर्च तक... उत्तराखंड सरकार का बड़ा प्लान, होगा ये काम

परिजनों के अनुसार, घर में हो रहे शोर-शराबे को सुनकर किशोरी के माता-पिता भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की और ईंट तथा धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। परिवार के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया।

यह भी पढ़ें 👉  एक को बचाने उतरे, तीनों की चली गई जान!...हल्द्वानी के हादसे ने झकझोर दिया

बताया जा रहा है कि लोगों की भीड़ जुटती देख आरोपी युवक परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित परिवार रम्पुरा चौकी पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में