उत्तराखंड में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। फूफा पर 9 वर्षीय भतीजी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है।
मामला ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज का है। यहां शक्तिफार्म के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि किसी निजी काम के कारण वह अपने घर-परिवार से दूर पिछले 10 माह से मध्यप्रदेश के एक गांव में रह रही है। जबकि उसकी 9 वर्षीय पुत्री शक्तिफार्म में ही अपने पिता और दादा-दादी के साथ रहती है। इसके अलावा ससुराल में ननद और नंदोई भी रहते है।
बताया कि पिछले 15 दिनों से उसकी बेटी उससे फोन पर बात करते समय असहज हो रहीं थीं। कई बार उससे असहज होने का कारण पूछा लेकिन वह कुछ बता नहीं पाई। फिर, 16 फरवरी को उसकी पुत्री ने बताया कि उसके फूफा ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसे गलत नियत से छूआ। साथ ही, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि उसकी पुत्री ने इस बात को जब अपनी दादी को बताया तो उसकी दादी ने उसे चुप रहने के लिए कहा।
इससे पहले 10 फरवरी को नंद को इस बात का पता चला। तो दोनों के बीच आपसी विवाद हो गया और नंद मायकें छोड़कर चली गई। इसके बाद कानूनी कार्रवाई किए जाने की भनक लगते ही नंदोई भी घर से फरार हो गया। इधर, सीओ बीएस धौनी ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की विवेचना की जा रही है।


