उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम मौत हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में जंगल बना मौत का साया!… संदिग्ध हालत में मिला शव, जांच में उलझी कहानी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में जंगल गए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। इससे इलाके में दहशत फैली हुई है। बताया जाता है कि वह जंगल में मवेशी लेने गया था, इसके बाद उसका सुराग नहीं लगा। प्रारंभिक तौर पर जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई जा रही है, हालांकि ग्रामीण भालू के हमले की बात कह रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

जानकारी के अनुसार, रेखाल खत्ता निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद आरिफ शनिवार शाम अपनी भैंसों को वापस लाने के लिए जंगल की ओर गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने रातभर उनकी तलाश की, जिसके बाद रविवार सुबह सिडकुल क्षेत्र के जंगल में उनका शव बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

बताया जा रहा है कि शव पर जंगली जानवर के हमले के स्पष्ट निशान मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित सैनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जंगली जानवर के हमले का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है और वन विभाग सतर्कता बरतने की अपील कर रहा है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में