उत्तराखण्ड कार्रवाई कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

‘सेवा जारी, लेकिन वेतन गायब’… आयुष्मान आरोग्य मंदिर कर्मियों की पीड़ा पर आयुक्त सख्त

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कार्यरत वाइटल रेडियोलॉजी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिलने के मामले में कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। उन्होंने नगर आयुक्त हल्द्वानी को मामले में शीघ्र कार्रवाई करते हुए सभी प्रभावित कर्मचारियों का लंबित वेतन जल्द से जल्द दिलाने के निर्देश दिए हैं।

कर्मचारियों ने कुमाऊं आयुक्त को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वे आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन कंपनी प्रबंधन की ओर से अप्रैल, मई और जून 2026 का वेतन अब तक जारी नहीं किया गया है। लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘शिकायत से सुर्खियों तक, फिर उसी दफ्तर में तैनाती’… चर्चा में आईएएस अफसर की नई जिम्मेदारी

कर्मचारियों का कहना है कि वेतन के अभाव में बच्चों की शिक्षा, घर के दैनिक खर्च और चिकित्सा जैसी जरूरी आवश्यकताओं को पूरा करना भी कठिन हो गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कुसुमखेड़ा स्थित सेंटर को भी बंद कर दिया गया है, जिससे कर्मचारियों की परेशानियां और बढ़ गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  50 हजार दो, 1 लाख के नकली नोट लो!… पुलिस ने ऐसे खोला जाली करेंसी का राज

शिकायत में कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वेतन की मांग करने पर उनका मानसिक उत्पीड़न किया जाता है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें नौकरी से निकालने और अन्य परिणाम भुगतने की धमकियां भी दी जाती हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले भी कंपनी प्रबंधन को मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।

शिकायत के अनुसार वेतन प्रभावित कर्मचारियों में 10 चिकित्सक, 10 फार्मासिस्ट, 10 स्टाफ नर्स, 10 मल्टी पर्पज वर्कर (एमपीडब्ल्यू) और 10 सफाई कर्मचारी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा जल्द!... एसआईटी ने निलंबित कर्मचारी को किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने तत्काल नगर आयुक्त हल्द्वानी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कर्मचारियों का लंबित वेतन शीघ्र भुगतान कराने के साथ ही बंद किए गए कुसुमखेड़ा सेंटर को दोबारा संचालित कराने के संबंध में भी कार्रवाई करने को कहा है। आयुक्त के निर्देश के बाद प्रभावित कर्मचारियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में