उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल मौत हरिद्वार हिल दर्पण

सनसनीखेज…यहां तालाब से मिला अज्ञात शव

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। लक्सर नगर पालिका क्षेत्र के लक्सरी गांव के पास रेलवे ट्रैक के समीप स्थित एक तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में संकट गहराया... सड़कें बंद, बाजारों में घुसा मलबा, चारधाम यात्रा थमी

घटना बृहस्पतिवार की है, जब कुछ ग्रामीण पशुओं के लिए चारा लेने तालाब के पास पहुंचे। इसी दौरान तालाब किनारे उन्हें एक शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। बाद में 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  दिल दहला देने वाला हादसा... नदी के तेज बहाव में बहा 7 वर्षीय बच्चा, तलाश में जुटीं टीमें

पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पंचनामा भरते हुए मोर्चरी भिजवाया। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जो मामले की जांच में जुटी है।

इस संबंध में लक्सर कोतवाली के एसएसआई लोकपाल सिंह पंवार ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। शव काफी पुराना है और शरीर पर मांस न होकर केवल कंकाल शेष है। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की गई, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में