उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम

सनसनीखेज….किशोरी से दुष्कर्म, उठाया आत्मघाती कदम, ये है मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शर्मनाक घटना सामने आई है। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में युवक ने किशोरी को हवस का शिकार बना दिया। इससे आहत किशोरी ने आत्महत्या का प्रयास किया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार खड़कपुर देवीपुरा निवासी व्यक्ति ने थाना आईटीआई पुलिस को तहरीर सौंपकर यहीं के ललित पुत्र सतीश पर उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने तथा दुष्कर्म से आहत होकर उसके द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  अब बारिश-बर्फबारी की बारी!...उत्तराखंड के चार जिलों के लिए मौसम का नया अपडेट

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 65(1) भारतीय न्याय संहिता, 3/4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना एसआई बबीता गोस्वामी को सौंपी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में दर्दनाक हादसा... पहाड़ी से गिरा मलबा, दो की मौत

26 सितंबर को हुए उक्त प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए थाना एसआई बबीता गोस्वामी और कांस्टेबल सुरेन्द्र काम्बोज द्वारा शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे आज न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में