उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार

सनसनीखेज…….तीन साल की मासूम का अपहरण, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

खबर शेयर करें -

फुटेज के आधार पर अपहरणकर्ता की तलाश में जुटी पुलिस

हरिद्वार। यहां एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। हरकी पैड़ी से तीन साल की मासूम का अपहरण किया गया है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दिख रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपहरणकर्ता की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  अब बारिश-बर्फबारी की बारी!...उत्तराखंड के चार जिलों के लिए मौसम का नया अपडेट

पुलिस के अनुसार, मंडी थाना संभल, जिला संभल निवासी महेंद्र पुत्र यादराम अपने परिवार के साथ गंगा स्नान करने के लिए हरिद्वार आए थे। उनके साथ में तीन वर्षीय पुत्री ज्योति उर्फ किरन भी थी। बुधवार को नाई घाट के पास स्नान करते समय ज्योति अचानक गायब हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  ‘नशे को ना, जिंदगी को हां’... ड्रग फ्री उत्तराखंड के लिए धामी ने भरी हुंकार

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए, सीसीटीवी में एक संदिग्ध बच्ची का हाथ पकड़कर और फिर उसे कंधे पर बैठाकर ले जाते हुए नजर आया। पिता महेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया।

सीआईयू और पुलिस की अलग-अलग टीम आरोपी की तलाश में जुट गई हैं। एक टीम पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों में भी डेरा डाले हुए है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि टीमें जांच में जुटी हुई हैं। जल्द बच्ची को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में