उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

नशा मुक्ति केंद्र में खूनी खेल!… युवक की गला रेतकर हत्या, फैली सनसनी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। नशा मुक्ति केंद्र में एक मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक का शव केंद्र के शौचालय से बरामद किया गया, जिसके गले पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

मामला हरिद्वार जिले के  रुड़की के भंगेड़ी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र का है। मृतक की पहचान लक्सर क्षेत्र के बसेड़ी गांव निवासी 37 वर्षीय आशीष के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि आशीष को करीब तीन महीने पहले नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र में भर्ती कराया गया था। मंगलवार रात केंद्र संचालक ने शौचालय में उसका शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

घटना की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और हत्या की आशंका जताई। परिवार के लोगों का कहना है कि केंद्र में भर्ती किसी अन्य मरीज ने वारदात को अंजाम दिया हो सकता है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस नशा मुक्ति केंद्र के संचालक और वहां मौजूद अन्य मरीजों से पूछताछ कर रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में