उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

चार दिन तक तलाश… नदी में मिली किशोर की लाश, जताई जा रही से आशंका

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। चार दिन से लापता 13 वर्षीय किशोर का शव नदी से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। किशोर के सिर पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  देश की राजनीति में बड़ी हलचल...केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पद से इस्तीफा

यह पूरा मामला ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर का है। पुलिस के मुताबिक, खेड़ा वार्ड नंबर 17 निवासी रियासत अली का 13 वर्षीय बेटा रिजवान 21 जुलाई से लापता था। किशोर के अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

शनिवार सुबह कुछ लोग झील के समीप कल्याणी नदी में मछली पकड़ने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर नदी में पड़े एक किशोर के शव पर पड़ी। शव दिखाई देने पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही रम्पुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेने के साथ शव को बाहर निकलवाया।

यह भी पढ़ें 👉  '40 हजार दो, तभी चलेगी फाइल'... सामने थी विजिलेंस! ट्रैप में जा फंसा रिश्वतखोर अफसर

पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। कुछ ही देर में उसकी पहचान 21 जुलाई से लापता रिजवान के रूप में हुई। बेटे का शव मिलने की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, परिवार में मातम छा गया। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और किशोर की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई।

यह भी पढ़ें 👉  'कारगिल की जीत सिर्फ युद्ध नहीं, भारत के शौर्य की पहचान है'... विजय दिवस पर सीएम धामी का भावुक संबोधन

परिजनों के अनुसार, रिजवान के सिर पर चोट के निशान हैं। इसी आधार पर उन्होंने आशंका जताई है कि किशोर की हत्या कर शव को नदी में फेंका गया हो सकता है। हालांकि, पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में