एक्सीडेंट मौत राष्ट्रीय हिल दर्पण

चीखें, धुआं और मौत… रेस्टोरेंट में लगी आग ने ली 21 लोगों की जान

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक भीषण अग्निकांड ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट के बेसमेंट से शुरू हुई आग ने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद इमारत में अफरा-तफरी मच गई। घना धुआं और तेज लपटों के कारण कई लोग अंदर फंस गए। कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से छलांग तक लगा दी। स्थानीय लोगों और बचावकर्मियों ने मिलकर राहत कार्य शुरू किया और कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन....इस अफसर को अवमानना नोटिस

सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। हालात की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग ने 10 गाड़ियों को आग बुझाने के अभियान में लगाया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ चोरों का कारनामा!...घर के ताले तोड़ उड़ाई लाखों की नगदी, जमीन के कागजात भी ले गए

दमकल अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती बचाव अभियान के दौरान बेसमेंट में फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ प्रशासनिक और दमकल अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अधिकारियों ने विस्तृत जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हादसों पर ‘डीएम एक्शन’... तीनपानी बाईपास की बदलेगी तस्वीर, लगेंगे कैमरे और लाइट

इस हादसे ने एक बार फिर व्यावसायिक इमारतों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि भवन में फायर सेफ्टी नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट पिथौरागढ़ मौत

*दर्दनाक हादसा- पिथौरागढ़ में बोलोरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत*

खबर शेयर करें -पिथौरागढ़। सीमांत जिला पिथौरागढ़ के पिथौरागढ़- गर्वाधार के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो
उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ