उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में मौत बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो…एक झटके में चार दोस्तों की जिंदगी खत्म

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। तीनपानी-गौलापार बाईपास फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार और बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आने से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब 10 बजे फ्लाईओवर पर दुर्घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार युवकों को गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पाया। उनके पास एक क्षतिग्रस्त स्कूटी भी पड़ी थी। सभी घायलों को तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां राहुल राजपूत (17), शिवम (25) और अंशु आर्य (20) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं आदित्य टम्टा (18) ने इलाज के दौरान देर रात दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  शिकायत लेकर पहुंचे लोग, समाधान लेकर लौटे... शिविर में सीएम का एक्शन मोड

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लालकुआं की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके पहिए तक निकल गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में चुनावी मोड में भाजपा!...संगठन में बड़ा फेरबदल, इन्हें मिली जिम्मेदारी

हादसे के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो में सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

मृतकों में शामिल आदित्य टम्टा कालाढूंगी थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

बताया जा रहा है कि चारों युवक आपस में घनिष्ठ मित्र थे और शनिवार रात घर से एक-दूसरे से मिलने की बात कहकर निकले थे। किसी ने भी नहीं सोचा था कि यह उनकी आखिरी मुलाकात साबित होगी। हादसे के बाद चारों परिवारों में मातम पसरा है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  पहले की मारपीट, फिर दौड़ाई स्कॉर्पियो... कैंचीधाम में टल्ली युवकों का हंगामा, गाड़ियों को रौंदा

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में