उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हरिद्वार हिल दर्पण

सीसीटीवी में कैद हुआ डरावना मंजर… कुत्ते को बचाते हुए गई युवक की जान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी कड़ी में हरिद्वार से एक और दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक बाइक सवार युवक की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक ने अचानक सड़क पर आए एक कुत्ते को बचाने की कोशिश की।

मृतक की पहचान 30 वर्षीय शुभम कश्यप के रूप में हुई है, जो हरिद्वार के मिस्सरपुर गांव का निवासी था। पुलिस के अनुसार, यह हादसा ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के हरिलोक तिराहे के पास देर रात हुआ। शुभम बाइक से अपने घर लौट रहा था, तभी अचानक एक कुत्ता हाईवे पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार में वाहन सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से जा टकराया।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति!...धामी ने लॉन्च किया ऐसा करिकुलम जो बदलेगा बच्चों का भविष्य

टक्कर इतनी भीषण थी कि शुभम उछलकर रेलिंग से टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में साफ दिखता है कि कुत्ता सड़क पार करता है और उसे बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा भिड़ती है।

यह भी पढ़ें 👉  फेसबुक पोस्ट से मचा सियासी तूफान!...भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र टिप्पणी, पुलिस का बड़ा एक्शन

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को सड़क किनारे पहुंचाया। सूचना मिलते ही ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मैं दिल्ली मंत्रालय से बोल रहा हूं’... फर्जी अफसर की इस चाल का सीबीआईने किया पर्दाफाश

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इस अचानक हुए हादसे से परिवार में गहरा शोक है और पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में