उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं मौत हिल दर्पण

शराब पार्टी का डरावना अंत!…बैंक्वट हॉल मालिक समेत दो की मौत, वकील गंभीर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में बीती देर रात एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। शराब पार्टी के दौरान जहरीले पदार्थ के सेवन से दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तब हुआ जब तीनों लोग एक विवाह समारोह से घर लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा के सीमांत क्षेत्र कंजाबाग निवासी ढिल्लू राणा (52) अपने साथियों मलकीत सिंह राणा और एडवोकेट प्रवेश राणा के साथ ढिल्लू राणा के कंजाबाग रोड स्थित पार्वती बैंक्वेट हॉल के सामने शराब का सेवन कर रहे थे। शराब में पानी मिलाए जाने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि इसमें से असामान्य गंध आ रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड से बहला-फुसला भगाई किशोरी!...की अश्लील हरकतें, विरोध पर धमकाया

शराब पीने के तुरंत बाद तीनों की तबीयत बिगड़ी और उन्हें पेट में जलन व सांस लेने में तकलीफ शुरू हो गई। स्थानीय निवासी जीवन ने उन्हें निजी वाहन से खटीमा उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर वीपी सिंह ने उनका इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान ढिल्लू राणा की मौत हो गई। गंभीर हालत में मलकीत सिंह और एडवोकेट प्रवेश राणा को हायर सेंटर रेफर किया गया। रास्ते में मलकीत सिंह की भी मौत हो गई, जबकि एडवोकेट प्रवेश राणा का बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...दिव्यांग पिता ने खोया इकलौता सहारा, मचा कोहराम

पुलिस ने शराब में जहरीला पदार्थ मिलाए जाने की संभावना के चलते मामले की जांच शुरू कर दी है। एसआई किशोर पंत ने बताया कि मृतक ढिल्लू राणा का शव मोर्चरी में रखवाया गया है और जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में