उत्तराखण्ड एक्सीडेंट देहरादून मौत राष्ट्रीय हिल दर्पण

डरावना हवाई हादसा!…डिप्टी CM का प्लेन क्रैश, 5 लोगों की मौत, शोक की लहर

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह एक चार्टर प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार समेत कुल 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

घटना की जानकारी मिलने के बाद एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की टीम दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो गई है, ताकि क्रैश की पूरी छानबीन और जांच की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर से वायरल वीडियो और फिर बड़ा धमाका!... कांस्टेबल की 'क्राइम फाइल' खोलते ही चौंकाने वाले खुलासे

बारामती अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई, जहां मरने वालों में शामिल अजित पवार का पार्थिव शरीर लाया गया। 66 वर्षीय अजित पवार मुंबई से बारामती जिला परिषद चुनाव से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे।

इस हादसे में अजित पवार के अलावा प्लेन में उनके पीएसओ और एक अटेंडेंट और क्रू के पायलट और सह-पायलट शामिल थे। डीजीसीए के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि प्लेन में सवार कोई भी व्यक्ति बच नहीं पाया।

यह भी पढ़ें 👉  '40 हजार दो, तभी चलेगी फाइल'... सामने थी विजिलेंस! ट्रैप में जा फंसा रिश्वतखोर अफसर

घटना पर राजनीतिक और सामाजिक हलचल भी तेज है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि “अजित पवार जी और उनके सहयात्रियों का असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और महाराष्ट्र की जनता के साथ हैं।”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी इस हादसे को बेहद दुखद बताया और कहा कि अजित पवार जैसे अनुभवी नेता का असमय निधन समाज और राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस विधायक...दलबदल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बढ़ी राजनीतिक हलचल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें जनसेवा के प्रति समर्पित, लोकप्रिय और संवेदनशील नेता बताया।

वहीं, घटना स्थल पर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा और राहत कार्य तेज कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस को घटनास्थल पर भेजकर स्थिति को नियंत्रित किया।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में