उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

पंत जी को नमन, युवाओं को बड़ा संदेश…हल्द्वानी में सीएम की बड़ी घोषणा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पंत पार्क में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंडित पंत के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे उत्तराखंड की धरती के गौरव और सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत का जन्म अल्मोड़ा जिले के खूंट गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रतिभा, त्याग और कुशल नेतृत्व से देश के इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाते हुए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ निर्भीकता से आवाज उठाई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी से 2027 का बिगुल!... भाजपा ने तय किया जीत का पूरा प्लान

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद पंडित पंत उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री बने और प्रशासनिक सुधार, शिक्षा, कृषि तथा औद्योगिक विकास की मजबूत नींव रखी। देश के गृहमंत्री के रूप में उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिलाने में भी उनका ऐतिहासिक योगदान रहा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में युवाओं ने खोला सवालों का पिटारा!...पलायन और रोजगार पर भाजपा अध्यक्ष से सीधा संवाद

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित पंत का सादगी, ईमानदारी और जनसेवा का जीवन आज भी समाज और युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक है। उत्तराखंड के निर्माण और विकास की प्रेरणा भी उनके विचारों से मिलती है। राज्य सरकार पंडित पंत के सपनों के उत्तराखंड को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने युवा पीढ़ी से पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पंत पार्क में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं के लिए बड़ा मौका...उत्तराखंड में इतने पदों पर निकली भर्ती, ये है आवेदन की तिथि

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट, हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट, पंत फाउंडेशन के प्रदेश संयोजक गोपाल रावत सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में