उत्तराखण्ड कुमाऊं पिथौरागढ़ मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड के लिए दुःखद खबर… तिरंगे में लिपटकर लौटेगा वीर सपूत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के लिए एक बेहद दुःखद खबर सामने आई है। सियाचीन में तैनात भारतीय सेना के जवान दीपक कुमार जेठी का निधन हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, सियाचीन ग्लेशियर पर तैनात जवान दीपक कुमार जेठी की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथियों ने तुरंत उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली स्थित आरआर अस्पताल दिल्ली रेफर किया गया, जहां उपचार के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। रविवार देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

दीपक कुमार जेठी सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के अस्कोट क्षेत्र के ओझा मल्ला गांव के निवासी थे। वे स्वर्गीय भवान सिंह के पुत्र थे और भारतीय सेना की 7 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे। करीब सात महीने पहले ही उनकी पोस्टिंग सियाचीन में हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

दीपक के परिवार में उनकी पत्नी रीना जेठी, पांच साल का बेटा काव्यांश, बुजुर्ग मां और दो बड़े भाई हैं। पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वर्तमान में उनका परिवार लखनऊ में रह रहा है। जवान के निधन की खबर मिलते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

जवान का पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव लाया जा रहा है। गांव में अंतिम दर्शन के बाद हंसेश्वर घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दीपक कुमार जेठी के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में