उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं जन मुद्दे हिल दर्पण

नियम टूटे या सिस्टम हिला?… भाजपा विधायक पुत्र से जुड़े जमीन केस में हाईलेवल एक्शन शुरू

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भाजपा विधायक के पुत्र से जुड़ा भूमि विवाद मामला अब नया मोड़ लेता दिख रहा है। इस मामले में प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। प्रशासन ने मामले में उच्चस्तरीय जांच समिति बैठा दी है। इससे इस मामले में अब हलचल बढ़ गई है।

दरअसल, यह मामला उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे के पुत्र अतुल पांडे से जुड़ा हुआ है। मामला बाजपुर तहसील के ग्राम सैंमलपुरी का है, जहां की निवासी नन्नी देवी ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर भूमि से जुड़े गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि खाता संख्या 20 की भूमि वर्ष 2010-11 में नियमों के विपरीत हस्तांतरित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

आरोप है कि यह भूमि अनुसूचित जनजाति श्रेणी की थी, जिसे नियमों के अनुसार किसी सामान्य वर्ग के व्यक्ति के नाम ट्रांसफर नहीं किया जा सकता था, लेकिन इसके बावजूद यह जमीन अतुल कुमार पांडे के नाम दर्ज कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

शिकायतकर्ता नन्नी देवी ने यह भी आरोप लगाया है कि न्यायालय से निर्णय उनके पक्ष में आने के बावजूद उन्हें अब तक भूमि पर कब्जा नहीं मिल पाया है। उनका कहना है कि प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से जुड़ा मामला होने के कारण उन्हें न्याय मिलने में बाधा आ रही है।

मामले पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने एडीएम (वित्त/राजस्व) की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की है। एसडीएम बाजपुर को सदस्य सचिव बनाया गया है, जबकि बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को सदस्य नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

जिलाधिकारी ने समिति को सभी बिंदुओं की गहन जांच कर 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और यदि अनियमितता पाई गई तो सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में