राजनीति राष्ट्रीय हिल दर्पण

भगवान राम ‘मुसलमान’!… बयान पर मचा बवाल

खबर शेयर करें -

अपने बयानों को लेकर नेताओं का विवादों में आना कोई नई बात नहीं है। इस बार तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक मदन मित्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। वीडियो में उनके द्वारा भगवान राम को लेकर की गई टिप्पणी पर तीखी बहस शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश-बर्फबारी से ठिठुरा उत्तराखंड... छह जिलों में यलो अलर्ट

बताया जा रहा है कि यह बयान उन्होंने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान बंगाली भाषा में दिया। भाषण की शुरुआत में मदन मित्रा ने एक हिंदू श्लोक का पाठ किया, जिसके बाद उन्होंने बीजेपी की हिंदू धर्म को लेकर व्याख्या पर सवाल उठाए। इसी क्रम में उन्होंने भगवान राम से जुड़ी एक टिप्पणी की, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया।

मदन मित्रा का कहना है कि उनकी बात का उद्देश्य हिंदू धर्म या आस्था का अपमान करना नहीं था, बल्कि बीजेपी नेतृत्व की धार्मिक समझ और उसके राजनीतिक इस्तेमाल पर सवाल उठाना था। उन्होंने दावा किया कि उनके बयान को संदर्भ से हटकर पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बजा चुनावी बिगुल... इन नगर पालिकाओं में वोटिंग की तारीख तय

वहीं, बीजेपी ने इस टिप्पणी को लेकर कड़ा विरोध जताया है। पार्टी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने बयान की निंदा करते हुए कहा कि यह हिंदू आस्था का अपमान है और टीएमसी नेताओं की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी लगातार हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयान दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दांव...इन दो नेताओं का बढ़ा कद, मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

फिलहाल यह वीडियो सियासी बयानबाजी का केंद्र बना हुआ है और दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम राजनीति हल्द्वानी

*चम्पावत में किशोरी से दुष्कर्म पर हल्द्वानी में फूटा गुस्सा, कांग्रेस का प्रदर्शन*

खबर शेयर करें -हल्द्वानी। उत्तराखंड के चंपावत जिले में भाजपा नेता द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म के विरोध में कांग्रेस