उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

अचानक गिरी मौत की चट्टान!… केदारनाथ रूट पर मची भगदड़, युवक की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून आने से पहले ही भूस्खलन की घटनाएं सामने आने लगी हैं। इसी बीच शुक्रवार को सोनप्रयाग स्थित केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। हनुमान मंदिर के पास अचानक पहाड़ी से भारी पत्थर और मलबा गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में एक स्थानीय युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि नेपाली मूल का एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक तेज आवाज के साथ पहाड़ी से विशाल पत्थर नीचे गिरने लगे। उस समय यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की आवाजाही जारी थी। पत्थर गिरते ही लोगों में दहशत फैल गई और जान बचाने के लिए अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आसपास की कई दुकानें और क्षेत्र भी आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि एक स्थानीय युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया, जबकि घायल नेपाली नागरिक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

घटना के बाद प्रशासन ने खतरे वाले और संवेदनशील इलाकों में बनी दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। लगातार पत्थर गिरने और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए इलाके को एहतियातन खाली कराया गया है। प्रशासन का कहना है कि बदलते मौसम और पहाड़ियों में दरारें बढ़ने के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग पर विशेष निगरानी और सतर्कता बरती जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में