उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं पिथौरागढ़ मौत हिल दर्पण

पहाड़ों में फिर खून से रंगी सड़क!… भीषण हादसे में दो की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार हो रहे सड़क हादसे एक बार फिर चिंता का विषय बन गए हैं। इसी बीच सीमांत जिले पिथौरागढ़ से एक दर्दनाक दुर्घटना सामने आई है, जहाँ मुनस्यारी क्षेत्र में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक की जान किसी तरह बच गई।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा रविवार शाम लगभग 5 बजे मुनस्यारी–मिलम मोटर मार्ग पर रड़गाड़ी के पास हुआ। लास्पा गांव से मुनस्यारी की ओर आ रहा पिकअप वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और खाई में गिरते हुए चट्टानों से टकराकर सीधे गोरी नदी के किनारे जा पहुंचा। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

वाहन में कुल तीन लोग सवार थे। हादसे के दौरान चालक जगत मेहता (निवासी तेजम) गाड़ी से बाहर छिटक गया, जिससे उसकी जान बच गई। वहीं दो अन्य युवक—मनेंद्र राम (30, निवासी धारचूला) और प्रकाश (28, मूल निवासी नेपाल)—की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव खाई में चट्टानों के बीच फंसे हुए मिले।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

दुर्गम भौगोलिक क्षेत्र और मोबाइल नेटवर्क की अनुपलब्धता के कारण राहत एवं बचाव कार्य में देरी हुई। घटना की जानकारी सबसे पहले गश्त कर रहे ITBP जवानों को मिली, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस को सूचित किया गया।

सूचना मिलते ही ITBP, SDRF और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। खड़ी चट्टानों और अंधेरे के बीच लगभग 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया और मुनस्यारी अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

अधिकारियों के अनुसार, शवों का पोस्टमॉर्टम मुनस्यारी में कराया जा रहा है, जिसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में