उत्तराखण्ड गढ़वाल स्वास्थ्य हरिद्वार

हेल्थकेयर में क्रांति…दुनिया का पहला इंटीग्रेटेड मेडिसिन हॉस्पिटल शुरू

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ द्वारा संचालित विश्व के पहले इंटीग्रेटेड मेडिसिन सिस्टम पर आधारित पतंजलि इमरजेंसी एवं क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन बुधवार को देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया और योग, आयुर्वेद एवं आधुनिक चिकित्सा के समन्वय की इस पहल की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  ‘चालान करो, मारपीट नहीं’!… दारोगा पर लगे गंभीर आरोप, वायरल वीडियो से मचा बवाल

पतंजलि योगपीठ के संस्थापक एवं अध्यक्ष योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि यह अस्पताल योग, आयुर्वेद, नेचुरोपैथी और आधुनिक एलोपैथी चिकित्सा का समन्वित मॉडल है, जहां अधिकांश रोगों के उपचार में प्राकृतिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पतंजलि देश-विदेश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ संयुक्त शोध कर रहा है और उसके पास करोड़ों मरीजों का क्लिनिकल डेटा उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मैं दिल्ली मंत्रालय से बोल रहा हूं’... फर्जी अफसर की इस चाल का सीबीआईने किया पर्दाफाश

स्वामी रामदेव ने कहा कि यह अस्पताल भारत को वैश्विक हेल्थ डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और भविष्य में इसका विस्तार देश व विदेशों में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति!...धामी ने लॉन्च किया ऐसा करिकुलम जो बदलेगा बच्चों का भविष्य

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि 250 बेड की क्षमता वाले इस अत्याधुनिक अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी एवं ट्रॉमा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। यहां हाई-एंड आईसीयू, वेंटिलेटर सपोर्ट, कार्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक, जनरल सर्जरी और स्त्री रोग सहित कई सुपर स्पेशलिटी सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में