उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल जजमेंट हरिद्वार हिल दर्पण

किराए का घर या धोखा?… चोरी ने उजागर किया मकान मालिक का राज़!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां किरायेदार के घर में चोरी के मामले में मकान मालिक और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर पुलिस द्वारा की गई है।

मामला हरिद्वार जिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र के कांगड़ी गांव का है। पुलिस के अनुसार, कांगड़ी निवासी अमित कुमार बीते करीब 11 महीनों से विभांशु सक्सेना के मकान में किराये पर रह रहा था। किरायेदार के कमरे की एक चाबी अमित के पास थी, जबकि दूसरी चाबी मकान मालिक के पास रहती थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दांव...इन दो नेताओं का बढ़ा कद, मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

अमित कुमार ने आरोप लगाया कि एक नवंबर 2025 को वह रिश्तेदारी में गया हुआ था, जबकि उसकी पत्नी मायके कोटद्वार गई हुई थी। अगले दिन जब वह घर लौटा, तो घर में चोरी का पता चला।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश-बर्फबारी से ठिठुरा उत्तराखंड... छह जिलों में यलो अलर्ट

आरोप है कि चोरों ने घर से सोने की अंगूठी और चेन, चांदी का कमरबंद, हाथफूल, बच्चों की कड़ूली और पायल, 48 इंच की एलसीडी टीवी, ट्रॉली बैग सहित नकदी की मालाएं चोरी कर लीं।

घटना की जानकारी देने पर मकान मालिक ने खुद को अनजान बताया, जबकि आरोप है कि उसके भाई विकास सक्सेना ने शिकायत करने पर गाली-गलौच की। मामले को लेकर किरायेदार ने कोर्ट में याचिका दायर की, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मकान मालिक और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

श्यामपुर थाने के प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में