उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल जजमेंट हरिद्वार हिल दर्पण

कलंकित हुए रिश्ते…मासूम बेटी से पिता ने की हैवानियत, जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में रिश्तों को कलंकि‌त कर देने वाला मामला सामने आया है। कलयुगी पिता ने अपनी 11 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं मुंह बंद रखने के लिए डराया धमकाया। मामले में आरोपी पिता को 20 साल के कठोर कारावास और 30 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई है।

अपर जिला जज (एफटीएससी) चंद्रमणि राय की अदालत ने तीन साल की सुनवाई और जांच के बाद यह फैसला सुनाया। शासकीय अधिवक्ता भूपेंद्र चौहान ने बताया कि यह मामला 27 फरवरी 2023 को कनखल थाना क्षेत्र में सामने आया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पिता ने आठ–नौ साल की उम्र से लगातार उसके साथ दुराचार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में लेक ब्रिज चुंगी विवाद ने पकड़ा तूल...अब सामने आएंगे निविदा के राज

पीड़िता ने अपने पिता के साथ हुई बातचीत की मोबाइल रिकॉर्डिंग कर ली, जो कोर्ट में निर्णायक सबूत बनी। रिकॉर्डिंग की पुष्टि सीएफएसएल प्रयोगशाला ने की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चार्जशीट दाखिल की। अदालत में छह गवाहों और सबूतों के आधार पर आरोपी पिता को दोषी ठहराते हुए 20 साल की कठोर कैद और 30 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। जुर्माना जमा न होने पर तीन माह अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश के खतरे ने बढ़ाई टेंशन!...उत्तराखंड के 8 जिलों में स्कूलों की छुट्टी, प्रशासन अलर्ट

साथ ही अदालत ने राज्य सरकार को आदेश दिया कि पीड़ित बच्ची को चार लाख रुपये का मुआवजा एक माह में दिया जाए। निर्णय की प्रति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जिलाधिकारी को भेजकर उचित प्रतिकर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में