उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में बारिश का कहर!… भूस्खलन से फिर बंद हुआ यमुनोत्री हाईवे, रास्ते में फंसे श्रद्धालु

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का असर अब जनजीवन और चारधाम यात्रा पर भी साफ दिखाई देने लगा है। भारी बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। रविवार तड़के पहाड़ी से हुए भूस्खलन के चलते हनुमान चट्टी से आगे यमुनोत्री हाईवे मलबे से पट गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा से सीएम धामी का मेगा विजन... युवाओं के भविष्य को लेकर किए कई बड़े ऐलान

घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया। सड़क को जल्द से जल्द खोलने के प्रयास जारी हैं।

वहीं, स्याना चट्टी के पास भी भूस्खलन के कारण कुछ समय के लिए यमुनोत्री हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। हालांकि, एनएच की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मलबा हटाया, जिसके बाद इस मार्ग पर यातायात दोबारा सुचारु कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कांग्रेस की शक्ति बैठक...विधायक ने कार्यकर्ताओं में भरा चुनावी जोश

गौरतलब है कि स्याना चट्टी क्षेत्र भूस्खलन की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है। यहां लगातार हो रही बारिश के दौरान हाईवे बार-बार बंद होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसका सबसे अधिक असर चारधाम यात्रा पर पड़ रहा है, जहां यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को घंटों तक जाम और लंबी प्रतीक्षा का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी जमीन पर कब्जा!... नोटिस के बाद भी नहीं हटी मजार, गरजा बुलडोजर

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे के संवेदनशील स्थलों पर स्थायी सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि बारिश के मौसम में बार-बार सड़क बंद होने की समस्या से राहत मिल सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में