उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में बारिश बनी आफत!… नदी-नाले उफान पर, मकान-दुकानें ढहीं; बाढ़ जैसे हालात

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने राजधानी देहरादून में रातभर जमकर कहर बरपाया। तेज बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर आ गए और शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश का पानी सड़कों पर बहने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई, जबकि नदी किनारे और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी दौरान कारगी क्षेत्र के चानचक में नदी किनारे स्थित तीन मकान ध्वस्त हो गए। वहीं बंजारावाला-चानचक चौक के समीप कारगी ग्रांट की मुस्लिम बस्ती स्थित बिस्मिल्लाह चौक में दो दुकान और एक मकान भी ढह गया। घटनाओं के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुट गए।

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे की रैली के बाद क्यों सुलगी सियासी चिंगारी?... एसएसपी दफ्तर के विवाद ने बढ़ाई टेंशन

राजधानी में देर रात से ही तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा। लगातार बारिश के कारण कारगी क्षेत्र के चानचक में नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बने तीन मकान इसकी चपेट में आ गए और देखते ही देखते ध्वस्त हो गए। मकानों के गिरने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने एहतियातन अपने घरों में रखा सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया।

इधर, कारगी ग्रांट के बिस्मिल्लाह चौक में भी बारिश के बीच दो दुकान और एक मकान ढहने से हड़कंप मच गया। सुबह घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुटे। लगातार बारिश के चलते पहले से ही क्षेत्र में हालात खराब थे, ऐसे में मकान और दुकानों के ढहने से लोगों की चिंता और बढ़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... इन कर्मियों के लिए खुला प्रमोशन का दरवाजा

चंद्रबनी क्षेत्र में भी भारी बारिश का असर देखने को मिला। बारिश का पानी सड़कों पर तेज बहाव के साथ बहने लगा और कई जगह बाढ़ जैसे हालात बन गए। निचले इलाकों में पानी भरने के साथ कई घरों में भी बारिश का पानी घुस गया, जिससे लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। जलभराव के कारण स्थानीय लोगों को घरों से बाहर निकलने और जरूरी सामान सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में काफी परेशानी हुई।

यह भी पढ़ें 👉  आसमान से बरसेगी आफत!... उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, रहें सतर्क

रातभर हुई बारिश के कारण देहरादून के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित रहा। नदी-नालों के उफान पर आने और निचले क्षेत्रों में पानी भरने से लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। लगातार बारिश को देखते हुए नदी किनारे और संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रशासन और स्थानीय स्तर पर प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में