उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बन रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी , रुद्रप्रयाग , चमोली , बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा के साथ बर्फबारी के आसार हैं। विशेष रूप से 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने की संभावना अधिक जताई गई है।
हालांकि राज्य के अन्य जिलों में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। विभाग के अनुसार 19 फरवरी को भी पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का यही रुख देखने को मिल सकता है। इसके बाद 20 से 22 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।


