उत्तराखण्ड गढ़वाल ट्रेन देहरादून हिल दर्पण

रेलवे का होली तोहफा…स्पेशल ट्रेनें और अतिरिक्त फेरे, देखें पूरा शेड्यूल

खबर शेयर करें -

भारतीय रेलवे ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष होली स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता के अनुसार, इस दौरान कुल 13 स्पेशल ट्रेनें मुरादाबाद मंडल के स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।

गुप्ता ने बताया कि 4 मार्च से 26 मार्च तक 05005/06 बढ़नी-अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस चार-चार फेरे करेगी, जबकि 3 मार्च से 25 मार्च तक 05023/24 गोमतीनगर-खातीपुरा स्पेशल एक्सप्रेस चार-चार फेरे चलेगी। 1 मार्च से 30 मार्च तक 05045/46 लालकुआं-राजकोट स्पेशल एक्सप्रेस दोनों ओर से पांच-पांच फेरे करेगी। वहीं 5 मार्च से 27 मार्च तक 05301/02 मऊ-अंबाला कैंट स्पेशल एक्सप्रेस दोनों ओर से चार-चार फेरे चलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  UTU पेपर लीक में बड़ा धमाका!... पुराने प्रश्नपत्रों की भी होगी जांच, कई और खुलासों के आसार

अन्य स्पेशल ट्रेनें भी यात्रियों के लिए चलाई जाएंगी। 04009/10 दिल्ली-सीतामढ़ी एक्सप्रेस 26 फरवरी से 6 मार्च दो-दो फेरे, 04013/14 आनंद विहार टर्मिनल-लौकहा एक्सप्रेस 27 फरवरी से 7 मार्च आठ-आठ फेरे, 04021/22 नई दिल्ली-गोरखपुर एक्सप्रेस 20 फरवरी से 7 मार्च तीन-तीन फेरे संचालित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस विधायक...दलबदल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बढ़ी राजनीतिक हलचल

04203/04 लखनऊ-नई दिल्ली एक्सप्रेस 23 फरवरी से 2 मार्च दो-दो फेरे, 04209/10 वाराणसी-नई दिल्ली एक्सप्रेस 24 फरवरी से 7 मार्च 11-11 फेरे, 04213/14 अयोध्या कैंट-अनंद विहार टर्मिनल 24 फरवरी से 6 मार्च पांच-पांच फेरे, 04227/28 वाराणसी-चंडीगढ़ 21 फरवरी से 1 मार्च दो-दो फेरे, 04603/04 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी 22 फरवरी से 8 मार्च चार-चार फेरे, और 04513/14 चंडीगढ़-गोरखपुर एक्सप्रेस 26 फरवरी से 6 मार्च दोनों ओर से दो-दो फेरे चलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...शिक्षकों के तबादलों पर बड़ा अपडेट

सीनियर डीसीएम ने बताया कि 1 मार्च से 31 मार्च तक 04651/52 जयनगर-अमृतसर हमसफर क्लोन एक्सप्रेस दोनों ओर से 13-14 फेरे संचालित किए जाएंगे। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन स्पेशल ट्रेनों का उद्देश्य होली के दौरान यात्रियों को बढ़ती भीड़ में बेहतर और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में