उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

‘मियां’ बयान पर सियासी पारा हाई!…हल्द्वानी में कांग्रेस का फूटा गुस्सा, फूंका पुतला

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संबोधन के दौरान ‘मियां’ कहे जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। गुरुवार को कांग्रेसी बुद्ध पार्क में एकत्र हुए और भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। प्रदर्शन को देखते हुए किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा को बड़ा झटका...इस दिग्गज नेता ने पकड़ा कांग्रेस का हाथ

नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे थे। यहां भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान अपने संबोधन में उन्होंने राहुल गांधी के लिए ‘मियां’ शब्द का इस्तेमाल किया था। उनके इस बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बुद्ध पार्क में प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना ड्यूटी से छूट आसान नहीं!...मेडिकल बोर्ड की सिफारिश पर ही होगा फैसला

प्रदर्शनकारियों ने ‘नितिन नवीन वापस जाओ’ के नारे लगाते हुए भाजपा के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में वरिष्ठ नेताओं के प्रति इस तरह की भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा अध्यक्ष का पुतला भी फूंका।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मृत’ बुजुर्ग की अचानक खुल गई आंखें!...घरवालों को आने लगे धड़ाधड़ कॉल, फिर सामने आया सच

प्रदर्शन को लेकर पुलिस पहले से सतर्क नजर आई और बुद्ध पार्क में पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, सतीश नैनवाल, हेमंत बगड़वाल और मधु सांगुड़ी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में