उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा तय…दो दिन तक गरमाएगी राजनीति

खबर शेयर करें -

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Rahul Gandhi का उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। राहुल गांधी 4 और 5 जून को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Ganesh Godiyal ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी 4 जून को अल्मोड़ा में आयोजित एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह दोपहर करीब 3 बजे पौड़ी पहुंचेंगे, जहां पूर्व सैनिक सम्मेलन में भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

पौड़ी में राहुल गांधी पूर्व सैनिकों और सैनिक परिवारों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह अग्निवीर योजना और वन रैंक वन पेंशन जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। कांग्रेस का फोकस सैनिक परिवारों के बीच संवाद स्थापित करने पर रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी देहरादून में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, अनुसूचित प्रकोष्ठ, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा वह पार्टी के विधायकों, पूर्व विधायकों और जिला अध्यक्षों से भी मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में पार्टी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में