उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम मौत हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में मौत की पहेली… युवक का शव मिलने से इलाके में दहशत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में मंगलवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जब गोला बायपास रोड स्थित गोला पार्किंग में एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था की नगरी को मिलेगा विश्वस्तरीय रूप!...गंगा कॉरिडोर के लिए इतने करोड़ की बड़ी सौगात

सूचना पर कोतवाली प्रभारी दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोज यादव, कॉन्स्टेबल मोहम्मद यासीन और कॉन्स्टेबल लक्ष्मण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की और जांच शुरू की। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर अहम जानकारियां और साक्ष्य जुटाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मंदिर में डबल मर्डर!... गड्ढे से मिले दो साधुओं के शव, दहशत

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, इसलिए सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। साथ ही मृतक की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में