उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

सियासत गरमाई…हल्द्वानी में बढ़ा भाजपा का कुनबा, इन्होंने पकड़ा कमल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को हल्द्वानी–कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दोहनिया में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दांव...इन दो नेताओं का बढ़ा कद, मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत ने दस से अधिक ग्रामीणों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा सेवा, सुशासन और विकास की नीति पर काम करती है और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने में विश्वास रखती है। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को गांव स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  15 साल पुराने केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत!... CBI कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला

कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान प्रेमा बिष्ट और प्रधान प्रतिनिधि महिपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ विधायक बंशीधर भगत के नेतृत्व में क्षेत्र में सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े कई विकास कार्य हुए हैं। इन कार्यों से ग्रामीणों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश-बर्फबारी से ठिठुरा उत्तराखंड... छह जिलों में यलो अलर्ट

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में