उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

किशोरी से दुष्कर्म पर गरमाई सियासत…हल्द्वानी में सड़कों पर उतरा आक्रोश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में किशोरी के साथ कथित गैंगरेप के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। मामले में एक भाजपा से जुड़े नेता की संलिप्तता के आरोप सामने आने के बाद प्रदेश में सियासी माहौल गरमा गया है। इस मामले में प्रदेशभर में आक्रोश देखने को मिल रहा है। घटना के विरोध में युवा कांग्रेस ने हल्द्वानी में जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

बुधवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सुमित कुमार के नेतृत्व में बुध पार्क स्थित तिकोनिया चौराहे पर एकत्र होकर चम्पावत में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म की घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष सुमित कुमार ने कहा कि यह प्रदेश में कोई पहली घटना नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने अंकिता भंडारी मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, लेकिन पीड़ितों को अब तक न्याय नहीं मिला है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलता, युवा कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू, प्रदेश महासचिव दिग्विजय सिंह चौहान, स्वाति जोशी, भानु कावड़वाल, प्रीति आर्य, जिला महासचिव मनदीप गुजराल, अमन कुरैशी, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश जोशी, छात्र नेता कमल बोरा, मेहुल शाह, अक्षत पाठक, मयंक गोस्वामी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल
Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में