उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

राम नाम पर उठे सवालों से सियासत गरम…हल्द्वानी में कांग्रेस ने बजाया न्याय का बिगुल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और उत्तराखंड के श्री बद्रीनाथ धाम में दान (चढ़ावा) से जुड़े कथित अनियमितता के मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी ने विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में हीरानगर स्थित गोल्ज्यू मंदिर, उत्थान मंच में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया। इस दौरान भगवान हनुमान से सत्य की विजय, न्याय की स्थापना तथा दोषियों को दंड दिलाने की प्रार्थना की गई। साथ ही देश और प्रदेश के हित में सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने की कामना भी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पर मंडराया बारिश का खतरा!...पूरे हफ्ते बरसेंगे बादल, इन जिलों में बड़ा अलर्ट

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और श्री बद्रीनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के सबसे बड़े केंद्र हैं। यदि इन पवित्र स्थलों पर श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो यह केवल आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं पर सीधा आघात है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और श्री बद्रीनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि यदि दान और चढ़ावे में कथित गड़बड़ी हुई है तो यह श्रद्धालुओं के विश्वास के साथ गंभीर विश्वासघात है। कांग्रेस इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई होने तक अपनी आवाज बुलंद रखेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नंगा कर निकाला जुलूस!...किशोरी से छेड़छाड़ पर फूटा भीड़ का गुस्सा

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रभु श्रीराम सत्य, मर्यादा और न्याय के प्रतीक हैं तथा धार्मिक आस्था से जुड़े किसी भी मामले की निष्पक्ष जांच कर सत्य को देश के सामने लाना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत कार्यकर्ताओं ने भगवान हनुमान से धर्म और आस्था की रक्षा तथा दोषियों को दंड मिलने की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में विकास कार्यों की खुली पोल...निरीक्षण में आयुक्त ने लगाई अधिकारियों की क्लास

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में मांग की कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और श्री बद्रीनाथ धाम से जुड़े कथित दान प्रकरणों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था और विश्वास अक्षुण्ण बना रहे।

इस अवसर पर हरीश मेहता, एनबी गुणवंत, हेमंत बगड़वाल, राजेंद्र बिष्ट, शैलेंद्र दानू, मलय बिष्ट, किरण माहरा, मधु सांगुड़ी, जया कर्नाटक, जया पाठक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में