उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड में सियासी हलचल…कांग्रेस को बड़ा झटका, कई नेता भाजपा में शामिल

खबर शेयर करें -

 उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में राजनीतिक दलों के बीच जोड़-तोड़ की राजनीति भी शुरू हो गई है। इस बीच कांग्रेस को झटका देते हुए कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

प्रदेश मुख्यालय में आयोजित ज्वाइनिंग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों, सरकारी कर्मचारियों और विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और विधायक फकीर राम टम्टा ने गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र और पिथौरागढ़ से आए लोगों को फूलमाला और पार्टी का पटका पहनाकर औपचारिक सदस्यता दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल पुलिसिंग का दम...साइबर ठगों पर कसा शिकंजा, रिकॉर्ड समय में पीड़ितों को मिली राहत

इस मौके पर कुंदन परिहार ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसी विकास की सोच से प्रेरित होकर लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं और अब सभी को मिलकर संगठन की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  प्यार का खूनी खेल!...पहले की महिला की हत्या, फिर युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

कार्यक्रम में करम राम के नेतृत्व में कई सेवानिवृत्त अधिकारी और पूर्व सैनिक भी भाजपा में शामिल हुए। इनमें शंकर राम लोहिया, अरविंद कुमार, भीमराव टम्टा, मदन राम, सूबेदार महिपाल सिंह, संतोष कुमार, प्रवीण राम कोहली, संतोष कुमार कोहली, सुरेश राम टम्टा, दशरथ कुमार, रमेश राम, दिनेश राम और मान सिंह रावत शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  शादी का मंडप बना अखाड़ा!... उत्तराखंड में दूल्हा-दुल्हन पक्ष में दे दनादन, जानें पूरा मामला

इसके अलावा कांग्रेस से जुड़े भैरव राम कोहली, नवीन कोली, शंकर राम, भुवन कुमार, हरीश प्रसाद कोहली, यशोदा लोहिया, भुवन प्रसाद, दीपा लापड, अरमान कोहली और दीपक कोहली ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पिथौरागढ़ जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, पूर्व विधायक मीना गंगोला, प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा, दिनेश आर्य, चंद्रशेखर जोशी, बसंत लोहानी, राजेंद्र प्रसाद और सौरभ कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में