उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड में सियासी हलचल…सैकड़ों विपक्षी नेता भाजपा में शामिल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। इस चरण में प्रदेश की 12 विधानसभा क्षेत्रों से सैकड़ों विपक्षी नेता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व सैनिक और कर्मचारी भाजपा में शामिल हुए, जिससे पार्टी का कुनबा और मजबूत हुआ है।

प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में नगर पालिका अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, पार्षद, सभासद समेत कई जनप्रतिनिधियों ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान भी मौजूद रहे। सभी नवागंतुकों का पार्टी पटका पहनाकर और फूलमालाओं से स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का रेड सिग्नल!... अगले तीन दिन परीक्षा की घड़ी, रहें सतर्क

इस अवसर पर महेंद्र भट्ट ने कहा कि बड़ी संख्या में विभिन्न दलों से लोगों का भाजपा में आना यह दर्शाता है कि प्रदेश की जनता पार्टी की विचारधारा और डबल इंजन सरकार के कार्यों पर भरोसा जता रही है। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सकारात्मक राजनीति से भी विश्वास जीता जा सकता है और आज का दृश्य इसका प्रमाण है। उन्होंने दावा किया कि यह रुझान 2027 के चुनावों से पहले राज्य की राजनीतिक दिशा को स्पष्ट करता है।

यह भी पढ़ें 👉  UTU पेपर लीक में बड़ा धमाका!... पुराने प्रश्नपत्रों की भी होगी जांच, कई और खुलासों के आसार

कार्यक्रम में कांग्रेस, यूकेडी, बसपा और निर्दलीय दलों से जुड़े कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल हुए। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों—पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, पुरोला, कर्णप्रयाग, थराली, घनसाली, टिहरी, ऋषिकेश, धर्मपुर, रुड़की, राजपुर, कोटद्वार और हरिद्वार—से बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...शिक्षकों के तबादलों पर बड़ा अपडेट

कार्यक्रम में विधायक खजान दास, मदन कौशिक, प्रेमचंद अग्रवाल, शक्ति लाल शाह, दुर्गेश्वर लाल, राजकुमार पोरी, अनिल नौटियाल, भोपाल राम टम्टा सहित कई वरिष्ठ नेता, जिलाध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में