उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड में सियासी तूफान… 30 घंटे से टंकी पर चढ़े नर्सिंग अभ्यर्थी, हालात तनावपूर्ण

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बेरोजगार नर्सिंग अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर पिछले 30 घंटे से अधिक समय से कुछ प्रदर्शनकारी चढ़े हुए हैं, जबकि उनके साथी नीचे धरने पर बैठे हैं।

इस आंदोलन को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का भी समर्थन मिला है, जो टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन में शामिल हैं और नीचे उतरने से इनकार कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बारिश और धूप के बावजूद वे अपनी मांगों से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के दिन भी उन्हें केवल शुभकामनाएं मिलीं, लेकिन रोजगार और नियुक्ति को लेकर कोई ठोस समाधान नहीं मिला।

नर्सिंग एकता मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर ने आरोप लगाया कि प्रशासन सख्ती दिखा रहा है और आंदोलनकारियों तक जरूरी सुविधाएं पहुंचाने में बाधा डाली जा रही है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य महानिदेशालय के साथ वार्ता प्रस्तावित है, लेकिन अगर परिणाम सकारात्मक नहीं रहा तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

धरने पर मौजूद मधु उनियाल ने कहा कि वे पिछले 159 दिनों से वर्षवार नियुक्ति की मांग को लेकर संघर्ष कर रही हैं, लेकिन अब तक सरकार ने कोई समाधान नहीं निकाला। उन्होंने कहा कि आज का दिन उनके लिए उत्सव नहीं बल्कि निराशा का प्रतीक बन गया है। प्रदर्शनकारियों ने साफ किया है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया गया तो आंदोलन और व्यापक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल
Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में