उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर क्राइम

उत्तराखंड में सियासी खौफ…कांग्रेस विधायक के बेटे पर जानलेवा हमला, हड़कंप

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के छोटे बेटे और रुद्रपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 39 से पार्षद सौरभ बेहड़ पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टरों की टीम उन्हें आईसीयू में शिफ्ट करने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  15 साल पुराने केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत!... CBI कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला

जानकारी के मुताबिक, सौरभ बेहड़ देर शाम किसी मामले को लेकर आवास विकास चौकी जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन पर अचानक हमला कर दिया और बुरी तरह पीटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, स्थानीय पुलिस बल और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेता मौके पर पहुंच गए। आवास विकास चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  कहीं कार पर गिरा बोल्डर तो कहीं बाइक की टक्कर... उत्तराखंड में 3 मौतों से मचा कोहराम

विधायक तिलक राज बेहड़ ने बताया कि सौरभ घर से आवास विकास चौकी जाने की बात कहकर निकला था। रास्ते में नकाबपोश बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है और जल्द ही हमलावरों का खुलासा किया जाएगा। पुलिस प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच में जुटा हुआ है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में