उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड में सियासी भूचाल!…धामी के मंच पर कांग्रेस विधायक के बदले तेवर, बयान ने मचा दी हलचल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। इस बार चर्चा कांग्रेस विधायक के एक बयान को लेकर है, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की। विपक्षी दल के विधायक द्वारा मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के कामकाज की सराहना करना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

मामला गोपेश्वर का है, जहां मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम के लिए पुलिस मैदान में विशाल पंडाल लगाया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। जब बदरीनाथ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला को मंच से संबोधन के लिए बुलाया गया तो सभी की नजरें उनके भाषण पर टिक गईं। माना जा रहा था कि विपक्षी विधायक सरकार की नीतियों पर सवाल उठा सकते हैं, लेकिन बुटोला के शब्दों ने सभी को चौंका दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बाहर से बंद किया फ्लैट, फिर तोड़ा ताला... हल्द्वानी में चोरों की फिल्मी चोरी ने उड़ाए होश

अपने संबोधन में लखपत बुटोला ने कहा कि सरकार अच्छा काम कर रही है और उनकी विधानसभा क्षेत्र में भी विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने जन-जन तक योजनाओं के पहुंचने और विकास कार्यों को लेकर सरकार की सराहना की। कांग्रेस विधायक के इस रुख ने राजनीतिक चर्चाओं को नया मुद्दा दे दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बैरिकेड तोड़कर भाग रहा था ट्रक....फिर बाइक को रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत

गौरतलब है कि उत्तराखंड में चुनावी माहौल धीरे-धीरे गर्म हो रहा है। कांग्रेस लगातार राज्य सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती रही है। वहीं विपक्षी विधायकों के क्षेत्रों में विकास कार्यों को लेकर भेदभाव के आरोप भी लगते रहे हैं। ऐसे समय में कांग्रेस विधायक का मुख्यमंत्री के मंच से सरकार की तारीफ करना कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नहाने गए थे दो बच्चे...पानी से भरे गड्ढे में डूबकर दोनों की मौत, परिवारों में मातम

कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं की उपस्थिति ने भी इस मामले को और चर्चा में ला दिया है। राजनीतिक जानकार इसे आने वाले समय की सियासी हलचलों से जोड़कर देख रहे हैं।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपने संबोधन के दौरान विधायक लखपत बुटोला के बयान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में भी कई विकास कार्य किए गए हैं और उनकी सरकार ने विकास के मामले में कभी किसी क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं किया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में