उत्तराखण्ड कुमाऊं नैनीताल राजनीति हिल दर्पण

भीमताल में सियासी भूचाल…सीएम धामी का राहुल गांधी पर तीखा वार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को भीमताल दौरे के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला। सीएम धामी ने कहा कि देश में राहुल गांधी की बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता।

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे सेना और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे विषयों पर बार-बार सबूत मांगते हैं, जबकि भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम पर सवाल उठाना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशों में जाकर भी भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले बयान देते हैं। सीएम धामी ने कहा कि भाजपा या प्रधानमंत्री का विरोध राजनीतिक हो सकता है, लेकिन सेना पर सवाल उठाना स्वीकार्य नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दायित्वों की बरसात... भाजपा के 18 चेहरों को मिला बड़ा इनाम

अपने दौरे के दौरान सीएम धामी ने कैंची धाम क्षेत्र में बढ़ते यातायात जाम को बड़ी समस्या बताया और कहा कि इसके समाधान के लिए नई सड़कों और वैकल्पिक मार्गों का विकास किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही क्षेत्र को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही उन्होंने चारधाम और अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की बात भी कही।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के नेटवर्क में हड़कंप... हल्द्वानी में इंटरस्टेट गैंग का भंडाफोड़, सप्लाई चेन से जुड़े राज खुले

लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही उत्तराखंड को नया लोकायुक्त मिलेगा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उन्होंने लोगों से हिमालय, गंगा और यमुना जैसे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ में हंगामा!... वायरल वीडियो ने खोला पुलिस की सख्ती का राज, बड़ा एक्शन

वहीं, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम धामी ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता की सेवा कर रही है और उन्हें विश्वास है कि जनता एक बार फिर पार्टी को समर्थन देगी। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने और एकजुट होकर चुनाव की तैयारी करने का आह्वान किया।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में