उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड में सियासी महासंग्राम!…बीजेपी की रणनीति, राहुल गांधी का बड़ा दांव

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने चुनावी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 28 मई से तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला उत्तराखंड दौरा होगा। इस दौरान वे पार्टी नेताओं, मंत्रियों, सांसदों और बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मिशन 2027 की रणनीति पर चर्चा करेंगे। उनके कार्यक्रम में ऋषिकेश में गंगा आरती और युवाओं व शिक्षाविदों से संवाद जैसे आयोजन भी शामिल किए गए हैं। बीजेपी इसे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद मान रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

वहीं राहुल गांधी 4 जून को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे। वे अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे और बेरोजगारी, पलायन, महंगाई और युवाओं के मुद्दों को उठाएंगे। इसके अलावा पौड़ी में पूर्व सैनिकों और सैनिक परिवारों से संवाद करेंगे। कांग्रेस इस दौरे के जरिए सैनिक समुदाय और युवाओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

राहुल गांधी देहरादून में कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान संगठन की गुटबाजी खत्म करने और चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा होगी। कांग्रेस लंबे समय से उत्तराखंड में अंदरूनी खींचतान से जूझ रही है और पार्टी नेतृत्व इस दौरे को संगठन में नई ऊर्जा भरने की कोशिश के तौर पर देख रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक दोनों दलों के ये दौरे 2027 विधानसभा चुनाव के लिए शुरुआती चुनावी शंखनाद माने जा रहे हैं। बीजेपी जहां सत्ता बरकरार रखने के लिए संगठन मजबूत करने में जुटी है, वहीं कांग्रेस जनता के मुद्दों के सहारे वापसी की तैयारी कर रही है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में