उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे राजनीति हरिद्वार हिल दर्पण

पुलिस बनाम महिला कांग्रेस!… केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन से पहले बढ़ा सियासी तनाव

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। मंगलवार देर रात हल्द्वानी से हरिद्वार आ रहीं उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला और प्रभारी सुनीता गावड़े को पुलिस ने चिड़ियापुर बॉर्डर पर रोक लिया। दोनों नेताओं को लगभग तीन घंटे तक बैरिकेडिंग के बीच रोके रखा गया।

महिला कांग्रेस नेताओं को रोके जाने की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर जमा हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पूरे घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिसके बाद पुलिस को अपना रुख नरम करना पड़ा। अंततः रात करीब साढ़े बारह बजे दोनों नेताओं को हरिद्वार में प्रवेश की अनुमति दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर खाकी पर सवाल!... पुलिस पर टैक्सी चालक से मारपीट और बदसलूकी के आरोप

मामले पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट कर आरोप लगाया कि पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है और महिला नेताओं को जानबूझकर डराने की कोशिश की गई।

जानकारी के अनुसार, ज्योति रौतेला और सुनीता गावड़े केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने जा रही थीं। ज्ञापन में रुद्रपुर में किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या का मामला और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति के कथित विवादित बयान को प्रमुखता से उठाया जाना था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में लेक ब्रिज चुंगी विवाद ने पकड़ा तूल...अब सामने आएंगे निविदा के राज

ज्योति रौतेला ने आरोप लगाया कि किसान सुखवंत सिंह ने पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की थी, लेकिन मामले में केवल निचले स्तर के पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कर वरिष्ठ अधिकारियों को बचाया जा रहा है। वहीं, उन्होंने कैबिनेट मंत्री के पति द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए बयान को गंभीर बताते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़े भूकंप की आशंका!...वैज्ञानिकों की नई स्टडी में मिले खतरे के संकेत

कांग्रेस ने पुलिस की कार्रवाई को अलोकतांत्रिक करार दिया है। हरिद्वार ग्रामीण कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि बिना किसी ठोस वजह के महिला नेताओं को घंटों बॉर्डर पर रोके रखना बेहद निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लिखित में प्रदर्शन न करने की शर्त रख रही थी। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ अपनी महिला कांग्रेस नेत्रियों के साथ खड़ी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में