उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार

झूठी 112 कॉल का भारी माकूल…पुलिस ने कसा शिकंजा, भारी भरकम जुर्माना

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पुलिस को झूठी सूचनाएं देने के मामले लगातार सामने आते रहते हैं, जिससे पुलिस की आपात सेवाओं पर दबाव पड़ता है। ऐसा ही एक मामला हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र में सामने आया।

सोमवार देर रात, एक व्यक्ति ने 112 इमरजेंसी हेल्पलाइन पर कॉल करके पुलिस को सूचित किया कि उसकी पत्नी ने उसकी मां को जहर दे दिया है और उनकी हालत गंभीर है। कॉल के अनुसार बुजुर्ग महिला को मंगलौर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

मंगलौर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुँचकर जांच की। जांच में पता चला कि कॉलर की मां पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं और घर पर ही मौजूद थीं। बुजुर्ग महिला ने स्पष्ट किया कि उन्हें किसी प्रकार का जहर नहीं दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  15 साल पुराने केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत!... CBI कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला

पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया कि कॉलर का अपनी पत्नी से पारिवारिक विवाद चल रहा था और इसी कारण उसने झूठी सूचना दी।

इस प्रकरण में अनिल, निवासी नारसन कलां, थाना मंगलौर के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 83 के तहत कार्रवाई की गई और उस पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही पुलिस ने उसे भविष्य में इस प्रकार की हरकत न करने की सख्त चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें 👉  कहीं कार पर गिरा बोल्डर तो कहीं बाइक की टक्कर... उत्तराखंड में 3 मौतों से मचा कोहराम

हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि 112 हेल्पलाइन केवल आपातकालीन परिस्थितियों के लिए है, इसका दुरुपयोग न करें। पुलिस ने चेतावनी दी कि झूठी कॉल के कारण वास्तविक जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिलने में बाधा आती है और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में