उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

सार्वजनिक स्थल में हुड़दंग!… बस लेकर पहुंची पुलिस और मच गई अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। हरिद्वार जिले के सिडकुल क्षेत्र में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 65 लोगों को गिरफ्तार किया। ये सभी लोग होटल-ढाबों और सड़क किनारे बैठकर शराब पीते हुए हंगामा कर रहे थे। पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले गई और उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही भविष्य में ऐसी हरकत दोहराने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि सार्वजनिक स्थानों, होटल-ढाबों और सड़कों के किनारे लोग शराब पीकर हुड़दंग मचाते हैं और राह चलती महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नवनीत सिंह भुल्लर ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून का प्रहार!...उफनाई नदियां-गदेरे, लोगों की बढ़ी मुश्किलें, सरकार अलर्ट

इसी के तहत बीती रात सिडकुल थाना पुलिस ने थाना प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन कर इलाके में अभियान चलाया। पुलिस टीम बस लेकर विभिन्न स्थानों पर पहुंची और शराब की दुकानों तथा सार्वजनिक जगहों के आसपास बैठे लोगों की जांच शुरू की। इस दौरान सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे 65 लोगों को मौके से पकड़ लिया गया।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान करते हुए कुल 16,250 रुपये का जुर्माना भी वसूला। इसके साथ ही उन्हें सख्त चेतावनी दी गई कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना या पिलाना कानूनन अपराध है और दोबारा पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में संकट गहराया... सड़कें बंद, बाजारों में घुसा मलबा, चारधाम यात्रा थमी

थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि सिडकुल क्षेत्र में शराब की दुकानों, होटल-ढाबों और सड़क किनारे खुलेआम शराब पीने और हुड़दंग करने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। कई मामलों में राह चलती महिलाओं को परेशान करने की भी शिकायत सामने आई थी। इसी के चलते यह विशेष अभियान चलाया गया है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सियासत में हलचल... भाजपा में शामिल हुए कई नए नेता

बताया जा रहा है कि हरिद्वार के जगजीतपुर, ज्वालापुर और सिडकुल क्षेत्रों में शराब की बड़ी दुकानें होने के कारण इनके आसपास अक्सर लोग खुलेआम शराब पीते नजर आते हैं। हालांकि पुलिस समय-समय पर अभियान चलाती है, लेकिन कुछ समय बाद फिर वही स्थिति बन जाती है।

देर रात जब पुलिस टीम बस लेकर सिडकुल क्षेत्र में शराब के ठेकों के पास पहुंची तो वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग मौके से भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर कई लोगों को पकड़ लिया और उन्हें बस में बैठाकर थाने ले जाया गया।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में