उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण हिल दर्पण

थानेदारों की रातों-रात छुट्टी…उत्तराखंड पुलिस में बड़ा उलटफेर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस विभाग में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। देहरादून के एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बुधवार देर रात इसके आदेश जारी किए।

इस फेरबदल में प्रेमनगर, रायपुर और नेहरू कॉलोनी सहित कई थानों के प्रभारियों समेत कुल 30 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को इधर-उधर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हाईवोल्टेज ड्रामा...कॉलेज में प्राचार्य कक्ष की छत पर चढ़े छात्र, हंगामा

प्रेमनगर थाने के प्रभारी कुंदन राम को हटाकर उनकी जगह नरेश राठौर को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिन्हें पुलिस लाइन से भेजा गया है। वहीं, नेहरू कॉलोनी थाने में तैनात संजीत कुमार का तबादला रायपुर थाने कर दिया गया है। नेहरू कॉलोनी थाने का नया प्रभारी मनोज नौटियाल को बनाया गया है, जो पहले पुलिस लाइन में तैनात थे।

यह भी पढ़ें 👉  दो सितंबर को भारी बारिश!...कई इलाकों में रेड अलर्ट, बिजली और गर्जन का भी खतरा

इसके अलावा कुठालगेट चौकी का प्रभारी प्रवीन सैनी को नियुक्त किया गया है। इस सूची में कुल 26 अन्य अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं, जिससे विभाग में व्यापक स्तर पर बदलाव देखने को मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  न फौज में भर्ती, न कोई रैंक...फिर भी खुद को बताया मेजर, AI ने खोली फर्जी फौजी की पोल

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में